फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   microbacterial infection in water of radhakund

खतरनाक हो सकता है राधाकुंड के जल से आचमन

Mon, 07 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 07 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
microbacterial infection in water of radhakund
पानी - फोटो : getty
खाद्य विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने लोगों से राधाकुंड में डुबकी लगाने के बाद आचमन न करने, जल का सेवन न करने की अपील की है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट में राधाकुंड के जल में बैक्टीरियल इंफेक्शन की बात कही है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए कस्बे में नगर पंचायत की ओर से मुनादी कराई गई है, पर्चे बंटवाए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी एमपी सिंह ने जल में प्रदूषण (माइक्रोबैक्टीरियल इंफेक्शन) की बात बताते हुए कहा कि लोग स्नान के बाद अंजलि भरकर आचमन करते हैं, जल का सेवन करने के लिए उसे अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वो जल का आचमन और सेवन न करें। कुंड के जल का बायोलॉजिकल टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन


डायरिया से एक और महिला की मौत
राधाकुंड में रह रही पश्चिम बंगाल की सरस्वती (70) की सोमवार को मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में गोवर्धन से मथुरा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गौरतलब है कि यहां डायरिया से ये तीसरी मौत है। गोवर्धन सामुदायिक केेंद्र प्रभारी डा. मुनीष पौरुष ने बताया महिला की हालत गंभीर थी उसे मथुरा भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोबायोलाजिकल टेस्ट बताएगा मर्ज की जड़
राधाकुंड में फैला डायरिया प्रशासन के लिए अबूझ पहेली बन गया है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने राधाकुंड सहित आपूर्ति किए जा रहे जल का माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्ट कराने के लिए नमूना लिया। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर रोगियों के स्टूल टेस्ट कराने के लिए नमूने लिए।

सीएचसी प्रभारी डा. मुनीश पौरूष ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से फैलने वाले डायरिया को दो से तीन दिन में सामान्य कर लिया जाता है। एक सप्ताह से राधाकुंड में व्याप्त डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका कारण दूषित पानी होने की संभावना है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि सोमवार को राधाकुंड जलाशय का जल, नगर पंचायत राधाकुंड के सप्लाई टैंक, मीरा मनोरंजन धर्मशाला में दिए जा रहे पीने के पानी, राधानगर कालोनी से पीने के पानी का नमूना लेकर आगरा एसएन मेडिकल कालेज की लैब में भेजा गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह, डा. शैलेंद्र रावत, सविता शर्मा मौजूद रहीं। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से पीड़ित 12 डायरिया रोगियों के स्टूल टेस्ट कराने के लिए नमूना लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed