फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mental monkey bite in mathura

पागल बंदर का आंतक, घरों में कैद हुए जयसिंहपुरा के लोग

Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
mental monkey bite in mathura
बंदरों को काटने से घायल हुए लोग - फोटो : MATHURA
मथुरा। पागल बंदर की दहशत से जयसिंहपुरा के लोग भयभीत हैं। उसने 10 दिनों में 100 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पागल बंदर के डर से लोग घर की छतों, पार्कों और खुले में जाने से कतरा रहे हैं। जयसिंहपुरा के लोगों ने कई बार वन विभाग और नगर निगम से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पागल बंदर को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन

जयसिंहपुरा में मैथोडिस्ट हॉस्पिटल से लेकर स्पंदन हॉस्पिटल के बीच मोहल्लों के लोग पागल बंदर की दहशत से परेशान हो चुके हैं। लोग घर से निकलने से पहले पहले लाठी, डंडा या एयरगन लेकर लेते हैं। यहां के लोगों ने कई बार नगर निगम और वन विभाग से बंदर को पकड़ने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। कृष्णानगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनीष वर्मा का कहना है कि पागल बंदर का आतंक हो गया। राह चलते हुए पर हमला करके बेरहमी से काटकर लहूलुहान कर देता है। जयसिंहपुरा के कन्हैया शर्मा बताते हैं पागल बंदर के डर से बच्चे तो घर में कैद हो गए हैं। जयसिंहपुरा के श्याम बघेल का कहना है नगर निगम और वन विभाग को शिकायत की है, लेकिन पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

एयरगन, गुलेल, लाठी-डंडा लेकर तलाश
मथुरा। यहां के लोग एयरगन, गुलेल, डंडा, लाठियां लेकर बंदर की तलाश कर रहे हैं। दो दिन तो पागल बंदर ने हमला नहीं किया, लेकिन फिर सोमवार को हमले शुुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कर रहे हैं डॉ. खेम सिंह
मथुरा। बंदर के हमले में घायल लोगों का डॉ. खेम सिंह इलाज कर रहे हैं। डॉ. खेम सिंह ने बताया कि उनके पास बंदर काटे के दर्जनों मामले आए हैं। लोगों का उपचार कर दवा और इंजेक्शन दे रहे हैं।
यह हुए शिकार
तेजस्वी वशिष्ठ (16), मोहन गुप्ता (42), रोहित (12), दक्ष (8), राजीव(35), फूलवती(48), भूपेंद्र(21), उमेश(40), सत्यप्रकाश(50), राम(24), आरती(33), शांतिदेवी(55), पुरुषोत्तम(60), शांति(58), दिलीप(22), हरि सिंह वाल्मीकि(50), रवि धाकड़(28), मुकेश(46), नवल(42) आदि ।

बयान ---
बंदर को जल्द पकड़ेगी निगम की टीम : महापौर
निगम की टीम भेजकर ऐसे बंदर को पकड़कर जयसिंहपुरा के वाशिंदों को राहत दिलवाई जाएगी।
-डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महापौर नगर निगम

फोटो-38+39+40+41+42 बंदरों को काटने से घायल हुए लोग

फोटो-38+39+40+41+42 बंदरों को काटने से घायल हुए लोग- फोटो : MATHURA

बंदरों को काटने से घायल हुए लोग

बंदरों को काटने से घायल हुए लोग- फोटो : MATHURA

 बंदरों को काटने से घायल हुए लोग

बंदरों को काटने से घायल हुए लोग- फोटो : MATHURA

 बंदरों को काटने से घायल हुए लोग

बंदरों को काटने से घायल हुए लोग- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed