{"_id":"6a3445553582da04350acec7","slug":"memorandum-submitted-to-dm-regarding-ganga-dussehra-mathura-news-c-369-1-mt11002-148231-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 24 जून को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।
परिषद की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गंगा दशहरा पर श्रद्धालु विश्राम घाट एवं यमुना तट पर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्राम घाट तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाए। महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय की स्थापना, मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अतिक्रमण हटाने की भी मांग की गई।
घाटों पर चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस की तैनाती और शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने ज्ञापन पर नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी, शिव कुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, सौरभ चतुर्वेदी, गोपाल आदि मौजूद रहे।