फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Memorandum submitted against the boundary wall

चारदीवारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against the boundary wall
मथुरा। बंगालीघाट के वाल्मीकि मोहल्ले में चारदीवारी के मामले को लेकर दर्जनों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को नामित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा।
विज्ञापन

किसान गरीब मजदूर के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों के संग ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। आरोप है कि जलनिगम वाल्मीकि बस्ती में चारदीवारी लगाई जा रही है। इससे वाल्मीकि बस्ती के घरों के दरवाजे बंद हो जाएंगे। इससे आवागमन में परेशानी खड़ी हो जाएगी। यह सीधे तौर पर मानवाधिकार के नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चारदीवारी को नहीं रोका गया तो हम मजबूर होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। सफाई कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम सफाई कर्मचारी हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में रजनी, सीमा, तारीफन, पुष्पा, शिवम, राहुल, जीतू, सोनू, मदन, सलीम, बेनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed