{"_id":"6579fa8693150a3807072754","slug":"melting-increased-at-night-dew-also-started-falling-along-with-fog-mathura-news-c-369-1-mt11003-5312-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रात में बढ़ी गलन, कोहरे के साथ ओस भी गिरने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रात में बढ़ी गलन, कोहरे के साथ ओस भी गिरने लगी
विज्ञापन
मथुरा। दिसंबर माह लगभग आधा बीतने के साथ ही ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। गिरते पारे ने गलन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान घटकर 9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दिन में दो-ढाई घंटे तेज धूप खिल रही है, लेकिन बाद में असर कम हो जाता है। रात आठ बजे बाद कोहरा घना होने के साथ ही ओस भी गिरने लगी है।
बुधवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन रात की गलन का असर सुबह धूप निकलने तक रहा। दस बजे बाद धूप खिलने लगी, जो करीब एक बजे तक तल्ख रही। इस दौरान लोग छतों पर और पार्कों में नजर आए, लेकिन बाद में असर कम होने लगा। शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। रात 9 बजे के बाद सड़कों पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही दिखाई दे रहे थे। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे।
गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
सर्दी बढ़ने और पारा गिरने के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदारी एकाएक बढ़ गई है। पुरुषों के साथ महिलाएं ऊनी वस्त्र विक्रेताओं के यहां खरीदारी कर रही हैं। टोपा, जैकेट, मफलर, गर्म ट्रैक सूट और दस्तानों की जमकर खरीदारी की जा रही है। दुकानदार रमेश ने बताया कि टोपे और जैकेट की खरीदारी अधिक हो रही है। जैकेट की कीमत 700 से लेकर 4500 रुपये तक है।