फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mega, plan, for safe, colectrate, mathura, trafic police,

कचहरी सुरक्षित करने को मेगा प्लान होगा लागू

Wed, 15 Jul 2020 05:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
mega, plan, for safe, colectrate, mathura, trafic police,
मथुरा। कचहरी को सुरक्षित करने के लिए यातायात पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर एक मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत न्यायालय तथा अधिवक्ताओं के चेंबरों को बाहर की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के वाहनों को छोड़कर कोई भी वाहन न्यायालय के गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे। अन्य वाहन तीन पार्किंग स्थलों पर ही खड़े होंगे, जबकि ठेल-ढकेल वालों को सीएमओ कार्यालय से सामने खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

कचहरी पर आए दिन जेल से आने वाले बंदियों को पेश करने के दौरान लगने वाले जाम और असुरक्षा को लेकर न्यायिक अधिकारी से लेकर पुलिस अधिकारी तक चिंता जता चुके थे। एसपी यातायात कमल किशोर ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर मेगा प्लान तैयार किया है। जिसके तहत कचहरी रोड पर मथुरा तथा औरंगाबाद की तरफ से आने वाले केवल अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारी कर्मचारियों के अलावा किसी के भी वाहन को न्यायालय के गेट की तरफ सड़क पर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन वाहनों को सीएमओ-विकास भवन कार्यालय की और होकर गुजारा जाएगा, जबकि कचहरी पर आने वाले अन्य वाहनों के लिए एसएसपी कार्यालय के सामने, पेट्रोल पंप के पीछे तथा सीएमओ कार्यालय के निकट पार्किंग स्थल बनाकर खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा जो ठेल-ढकेल अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होकर यातायात में व्यवधान पैदा करती हैं उनको वहां से हटाकर सीएमओ कार्यालय के निकट खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा इस कार्य में पार्किंग स्थल का चयन करने तथा उन्हें तैयार करने के लिए निगम का सहयोग लिया जा रहा है। पूरी योजना तैयार करते समय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान की भी सहमति ली गई है। एसपी यातायात कमल किशोर ने बताया कि वह जल्द ही पूरे प्लान को लागू कर कचहरी से जाम और अव्यवस्था खत्म करेंगे। इसके बाद वह होलीगेट क्षेत्र को जाम से मुक्त करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed