फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   meeting was held in Mathura regarding Sanatan Ekta Padyatra

Mathura: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा...दिल्ली से वृंदावन पहुंचेगी यात्रा, ब्रज में चल रहीं जोरशोर से तैयारियां

Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
सार

सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर से प्रारंभ होकर 16 नवम्बर को वृंदावन स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के साथ संपन्न होगी। यात्रा को लेकर ब्रज में तैयारियां जारी हैं।

विज्ञापन
meeting was held in Mathura regarding Sanatan Ekta Padyatra
सनातन एकता पदयात्रा को लेकर हुई बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा को लेकर बुधवार को मथुरा के नंदगांव स्थित बालकृष्ण गोशाला एवं ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय संतों, ब्रज के प्रमुख मंदिरों और देवालयों के सेवायतों व महंतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि यह पदयात्रा 7 नवम्बर को दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर से प्रारंभ होकर 16 नवम्बर को वृंदावन स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान साधु-संत और श्रद्धालु अनेक तीर्थस्थलों पर धर्मसभा और जनजागरण के कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि यह पदयात्रा समाज में एकता, समानता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश लेकर निकलेगी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का संरक्षण और भारत को वैचारिक रूप से एक हिंदू राष्ट्र के रूप में जाग्रत करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब समय हाथ में माला और भाला दोनों रखने का है। विधर्मियों को ठोकना पड़ेगा, संहार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं न्यास के पदाधिकारी डॉ. हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि कोटवन बॉर्डर पर बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री का बृजवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'अब समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि सनातन की रक्षा के लिए जागरण और एकजुटता का है।' उन्होंने कहा कि आज ब्रज के 20 गांवों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया और 'एक श्रेष्ठ सनातन, अखंड भारत' का संदेश दिया। 


डॉ. गोस्वामी ने बताया कि नंदगांव सहित मथुरा के विभिन्न क्षेत्र के अनेक स्वयंसेवक इस यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।  बैठक में रघुनाथ गोस्वामी, त्रिलोक शास्त्री, न्यास के उपाध्यक्ष आर.के. पांडे, महंत गुरुप्रसाद रामायणी, सुनील दास, ताराचंद गोस्वामी, विजन मास्टर और रमेश मास्टर सहित अनेक संत-महंत एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed