फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Medical staff training

टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने दिया चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण

Thu, 26 Mar 2020 04:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Medical staff training
मथुरा। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रदेश की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने मथुरा के जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों एवं चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। एनआईसी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षित अधिकारी अपने तैनाती वाले चिकित्सालयों एवं आवश्यकता के अनुसार जनपद के अन्य चिकित्सालयों के चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रशिक्षित करेंगे। प्रस्तावित चिकित्सालयों के संचालन के लिए इनमें कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों को इन चिकित्सालयों की अवधारणा से परिचित कराने, विभिन्न स्तरों पर उपचार के लिए रोगियों के चयन, चिकित्सालयों में प्रदान की जाने वाली उपचार सुविधाओं एवं उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने अपील की कि 21 दिन तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित हो चुका है। सभी जनपदवासी अपने घरों में ही रहें, अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकलें। कोरोना से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed