फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mayor handed over letter of support for construction of corridor to CM Yogi

Mathura News: महापौर ने सीएम योगी को सौंपा कॉरिडोर निर्माण का समर्थन पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mayor handed over letter of support for construction of corridor to CM Yogi
मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंटकर प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन पत्र सौंपा है। इस दौरान सीएम ने महापौर से कहा है कि वृंदावन के पौराणिक स्वरूप के साथ-साथ सेवायतों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कॉरिडोर की जद में आने वाले भवन व दुकान स्वामियों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


महापौर विनोद अग्रवाल व अंकुर अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने नगर निगम की बैठक में कॉरिडोर निर्माण के प्रस्ताव पास का समर्थन पत्र सौंपा। साथ ही कहा कि व्यापारी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन और समेत पार्षदों ने कॉरिडोर निर्माण का समर्थन दे दिया है। हालांकि सेवायतों से भी बातचीत करके हल निकाला जा रहा है। इस पर सीएम योगी ने गोस्वामियों के हितों का ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन


साथ ही कहा है कि सरकार वृंदावन की पुरातन संस्कृति के साथ-साथ सेवायतों के पारंपरिक सेवा पद्धति से छेड़छाड़ नहीं करेगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर का विधि-विधान वैसे ही चलता रहेगा, जैसे अब तक चलता आया है। कॉरिडोर निर्माण से मथुरा-वृंदावन में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा सीएम योगी ने मथुरा-वृंदावन में शत-प्रतिशत गंगाजल आपूर्ति, जलभराव एवं ट्रैफिक की समस्या समाधान का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed