फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Max's chassis collides with unknown vehicle one dead eight injured returning after taking Kumbh bath

Mathura: अज्ञात वाहन से टकराई मैक्स के उड़े परखच्चे, एक की मौत...आठ घायल; कुंभ स्नान कर लौट रहे थे सभी

Thu, 27 Feb 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे लोगों की मैक्स गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Max's chassis collides with unknown vehicle one dead eight injured returning after taking Kumbh bath
मैक्स गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के श्रृद्धालुओं से भरी मैक्स पिक अप गाड़ी चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबिक अन्य आठ गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी महाकुंभ और हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, डाक्टरों ने तीन श्रृद्धालुओं की हालत गंभीर होने के चलते मथुरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि  जोधपुर राजस्थान से नौ श्रद्धालु मैक्स गाड़ी से महाकुंभ प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, अयोध्या राम मंदिर व हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 70 पर मैक्स गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से गाड़ी आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के दौरान सभी श्रद्धालु सो रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे में भोमाराम 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएचसी से डाक्टरों ने तीन युवकों देदाराम, छोगाराम व पुनाराम की हालत गंभीर होने के चलते मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने गाड़ी को साइड कराया। गाड़ी को चालक मांगीलाल निवासी पल्ली चला रहा था। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का मुख्य कारण गाड़ी चालक को नींद की झपकी आना है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed