{"_id":"699a0d248c9aa9bdd70203a0","slug":"matter-of-youth-being-blackened-and-paraded-reached-dgp-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101717-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवक का मुंह काला कर जुलूस निकालने मामला डीजीपी तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवक का मुंह काला कर जुलूस निकालने मामला डीजीपी तक पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। गोरा नगर स्थित काछी मोहल्ला में कुत्ते की हत्या के आरोपी युवक का काला मुंह करके जूतों की माला पहनाकर घुमाने का मामला प्रदेश के डीजीपी तक पहुंच गया है। डीजीपी कार्यालय से जुलूस निकालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की पहचान कर रही है।
शुक्रवार को काछी मोहल्ला निवासी एक युवक पर स्थानीय लोगों ने निराश्रित कुत्ते के साथ गंदा काम कर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए उसके मुंह को काला कर जूते की माला पहनाकर मोहल्ला में जुलूस निकाला। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर मामला डीजीपी तक पहुंच गया। डीजीपी कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को युवक के साथ कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
साथ ही पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि युवक पर आरोप लगाकर उसका जुलूस निकालने वालों की तलाश की जा रही है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।