{"_id":"612b8f438ebc3ef96f0eb6bb","slug":"mathura-youth-dies-after-falling-in-ratnagar-lake-mathura-news-agr5055240187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रत्नागर सरोवर में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रत्नागर सरोवर में गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। रत्नागर सरोवर के किनारे टहल रहे युवक का पैर फिसल गया और वह सरोवर में जा गिरा। करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद गोताखारों ने युवक का शव निकाला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांगवान निवासी चारुल मंगला (30) नगर पालिका गेट के सामने प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता था। रविवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह रत्नागर सरोवर के पास पहुंचा तो उसका अचानक पैर फिसल गया और वह सरोवर में जा गिरा। सरोवर में पानी ज्यादा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया।
युवक को खोजने के लिए कुछ युवक भी सरोवर में कूद गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी मध्य पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि युवक का शव बिना कोई कार्रवाई कराए परिजन ले गए।