{"_id":"61bb4e1cdbaa9a17972887ec","slug":"mathura-yogi-the-head-of-the-state-will-come-for-the-19th-time-on-19th-mathura-news-mtr5102109189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 19 वीं बार 19 को आएंगे सूबे के मुखिया योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 19 वीं बार 19 को आएंगे सूबे के मुखिया योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गृहमंत्री अमित शाह का फिलहाल मथुरा आना टल गया है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। खास बात यह है कि सीएम का मथुरा में १९वां दौरा है। चर्चाएं तो यह भी हो रही हैं कि योगी मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगे। रामलीला ग्राउंड में जनसभा के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
२०२२ के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी पूरी जमीन को मजबूत करने में जुट गई है। यूपी में निकल रही छह यात्राओं के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना चाहती है। इस यात्रा का समापन एक जनवरी को पीलीभीत में होगा।
इस बीच पड़ने वाले हर जिलों में यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा पूरे दमखम से जुटेंगे। भाजपाइयों ने यात्रा और जनसभा की सफलता के लिए पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। गली-गली और गांव-गांव में जाकर भाजपाई यात्रा और जनसभा में पहुंचने की अपील कर रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि योगी ही यात्रा को हरी झंडी दिखाकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री का कार्यक्रम टल गया है।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी की सीटों को जीतने में मिलेगी मदद
करीब पौने पांच साल में सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ १९वीं बार श्रीकृष्ण की नगरी में आएंगे। अबकी बार संयोग यह है कि १९वीं बार भी १९ दिसंबर को आ रहे हैं। इसी माह की ८ दिसंबर को मांट में जनसभा कर चुके हैं। लगातार सूबे के मुखिया का मथुरा में आने से चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी ह्रैं।
भाजपा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले का गर्माए रखते हुए ब्रज और पश्चिमी यूपी की सीटों को भी अपने खाते में लाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़वा सकती है। पार्टी मानती है कि मथुरा से अगर योगी चुनाव लड़ते हैं तो पांचों सीट के संग ब्रज और पश्चिमी यूपी की सीटों को जीतने में मदद मिलेगी। ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व जो तय करेगा, उसे जिताकर भेजना कार्यकर्ताओं का काम है। अगर सूबे के मुखिया चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को इस फायदा तो मिलेगा ही।
ऐतिहासिक होगी योगी की सभा
महाविद्या कॉलोनी में भाजपा के कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि योगी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, जिला मंत्री सुरभि अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गोला, अनीष वर्मा, धर्मेश तिवारी, मेघश्याम सैनी, लेखराज सिंह, राजू चौधरी, अंकुर गुर्जर, प्रदीप अरोड़ा आदि शामिल रहे।