फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Yogi, the head of the state can come once again

मथुरा: एक बार फिर आ सकते हैं प्रदेश के मुखिया योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Yogi, the head of the state can come once again
मथुरा। 19 दिसंबर को 19वीं बार मथुरा आए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का इस वर्ष के अंत तक एक दौरा और होने की संभावना बन रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार योगी बीसवीं बार जल्द वृंदावन आ सकते हैं। उनका यह कार्यक्रम 26 या 27 दिसंबर को होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पिछले कई बार से वृंदावन और मथुरा दौरे के दौरान वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन नहीं कर सके। उनकी यह अभिलाषा थी कि वह वृंदावन की धरा पर आएं तो ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन भी हों, लेकिन 19 दिसंबर को व्यस्तता होने के कारण उनका कार्यक्रम टल गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को वृंदावन के गांधी पार्क में होने जा रहे अमृत महोत्सव में शामिल होने के लिए भी मुख्यमंत्री योगी को बुलावा भेजा गया है, लेकिन पार्टी के लोगों के अनुसार उस दिन साल का अंतिम रविवार होने के कारण मुख्यमंत्री का ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए जाना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसीलिए अगले दिन 27 दिसंबर सोमवार को मुख्यमंत्री का सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जाने का कार्यक्रम रखने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed