फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Yogi government fulfilled all promises: Rajkumar Chahar

मथुरा: योगी सरकार ने सभी वादे पूरे किए: राजकुमार चाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Yogi government fulfilled all promises: Rajkumar Chahar
मथुरा। किसान सम्मान सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, कैबिनेट - फोटो : KOSI
चौमुहां (मथुरा)। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार सिंह चाहर ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार ने हिंदुओं की आस्था को सम्मान दिलाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

चौमुहां में रविवार को किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते चाहर ने भाजपा को किसानों की हितैषी सरकार बताते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने तथा उनकी फसलों का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। प्रदेश में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पार्टी की ओर से घोषणा पत्र में जो भी वादे किए गए उनको सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। पहली बार देश के इतिहास में योगी सरकार ने 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का 36000 करोड़ का कर्ज माफ किया। गरीबों को मुफ्त राशन वितरण, कोरोना वायरस टीका लगवाने का कार्य सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार में धार्मिक आस्थाओं को सम्मान दिया गया। आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा हैं। काशी में भगवान विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण किया गया। सभा को राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश एवं हीरा सिंह कुंतल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed