{"_id":"6292e05362e3140ccd3fe66a","slug":"mathura-yogi-adityanath-the-chief-of-the-state-is-coming-to-vrindavan-on-june-6-mathura-news-mtr518369156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 6 जून को वृंदावन आ रहे हैं प्रदेश के मुखिया योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 6 जून को वृंदावन आ रहे हैं प्रदेश के मुखिया योगी
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 जून को वृंदावन आ रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को आगरा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का कार्यक्रम बना हुआ है। राष्ट्रपति की अगुवाई करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आगरा आ रहे हैं। आगरा में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद शाम लगभग 5 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आएंगे।
पवन हंस पर उनका हैलिकॉप्टर उतरेगा और यहां से मुख्यमंत्री गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में अष्टम श्री ब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के बाद शाम लगभग 7 बजे मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। यहां लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।