फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Worship of Mother Goddess on Ashtami

मथुरा: अष्टमी को हुआ देवी मां का पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Worship of Mother Goddess on Ashtami
मथुरा। नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को देवी भक्तों ने घरों में पूजन किया। कन्या लांगुरा को भोजन कराया और दक्षिणा दी। मंदिरों में भी देवी पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। घरों में अष्टमी पूजन के बाद बड़ी संख्या में भक्तजन देवी मंदिरों में मां भगवती के दर्शन के लिए पहुंचे। रतनलाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय में इस मौके पर कन्या दिवस का आयोजन किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का त्योहार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बुधवार को अष्टमी पर मां भगवती की पूजा की। हवन यज्ञ भी किए गए। बृहस्पतिवार को नवमी का त्योहार है। इससे पूर्व रतनलाल फूल कटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नवदुर्गा के अवसर पर कन्या दिवस का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्तिका अग्रवाल, कविता सक्सेना एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. नीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

प्राइमरी की बालिकाओं ने मां के विभिन्न स्वरूप धारण कर शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य और अतिथियों ने मां के इन स्वरूपों का पूजन किया। इस दौरान भजन और राजस्थानी वेशभूषा में गरबा नृत्य कर छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। सीनियर विंग की छात्राओं ने बुराई पर अच्छाई की विजय दिखाते हुए भगवान श्रीराम और माता सीता की स्तुति कर अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की संयोजक सरिता दुबे, संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय संरक्षक ब्रज किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रोशनलाल अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, कन्हैया लाल सिंघल, करण सिंघल, मीनल सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता एक्लेंव बैंक कॉलोनी स्थित दुर्गा देवी मंदिर में नवचंडी महायज्ञ महोत्सव में अष्टमी पूजन किया गया। साथ ही आहुति दी गई तथा कन्या पूजन किया गया। आचार्य रामकृष्ण शास्त्री ने आज के महत्व को बताया। इस मौके पर सुरेश कुमार शास्त्री, कपिल अरोड़ा, जगत बहादुर अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, अनिल पांडे, सुनील कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed