फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Works worth more than 22 crores will get green signal in Zilla Panchayat

मथुरा: जिला पंचायत में 22 करोड़ से अधिक के कामों को मिलेगी हरी झंडी

Sun, 05 Sep 2021 06:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Works worth more than 22 crores will get green signal in Zilla Panchayat
मथुरा। विधानसभा चुनाव से पहले गांव-गांव वह काम शुरू कराने की योजना है जोकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण अटक गए थे। अब इन कामों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए पहले से ही तैयार करीब 22 करोड़ से अधिक कामों के प्रस्तावों को जिला पंचायत की बैठक में अनुमोदित किए जाने की योजना है। यह बैठक मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सदस्यगण हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक 7 सितंबर को जिला पंचायत के राजीव गांधी सभागार में 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचम वित्त आयोग की अनुदानित करीब 9 करोड़ 50 लाख की राशि से होने वाले सड़क आदि को कामों को हरी झंडी मिलेगी। इन कामों को सदन के समक्ष पेश किया जाएगा और अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। जबकि 15वें वित्त आयोग के ही अनटाईड ग्रांट के 5 करोड़ 28 लाख तथा टाइड ग्रांट के 8 करोड़ की धनराशि से होने वाले कामों पर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed