फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Workers mobilized in support of Karinda, boils over BJP's decision

मथुरा: कारिंदा के समर्थन में लामबंद हुए कार्यकर्ता, भाजपा के निर्णय से उबाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Workers mobilized in support of Karinda, boils over BJP's decision
मथुरा। विधायक कारिंदा सिंह का टिकट कटने से आक्रोशित समर्थक हंगामा करते हुए।
टाउनशिप (मथुरा)। टिकट वितरण को लेकर भाजपा में आक्रोश थमने की बजाए बढ़ने लगा है। गोवर्धन से विधायक कारिंदा सिंह के समर्थक लामबंद हो गए। हंगामा करते हुए टिकट काटने पर सामूहिक इस्तीफा देने का एलान भी कर डाला। हालांकि गोवर्धन विधायक समर्थकों को समझाते रहे।
विज्ञापन

१५ जनवरी को भाजपा की केंद्रीय समिति ने मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हालांकि दो मंत्रियों और एक विधायक को दोबारा मैदान में उतारा दिया गया, जबकि गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह की टिकट काट दी गई। इससे कारिंदा समर्थकों और भाजपाइयों में उबाल आ गया।
विज्ञापन

रविवार को एकत्रित होकर भाजपाई और समर्थक विधायक के आवास रिफाइनरी गेट नंबर नौ के सामने पहुंच गए। सभी ने एक स्वर से कहा कि इस्तीफा सामूहिक रूप से देंगे, वहीं चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, खजान सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, हरिओम शर्मा, प्रधान जीतपाल, प्रधान चंद्रपाल उस्फार, प्रधान पप्पू, प्रधान खजान, प्रधान मानवेंद्र, प्रधान हरिओम, प्रधान प्रभु पंडित, प्रधान खेरिया ओमी, प्रधान भुड़रसू राजवीर, सद्दाम खान, गफूर खान, बूथ अध्यक्ष मनोज, सत्यवीर, पवन, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed