फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Women worshiped Holi

मथुरा: महिलाओं ने किया होली का पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Women worshiped Holi
होली गेट पर सजाई गई होलिका की पूजा करतीं श्रद्धालु महिलाएं।
मथुरा/वृंदावन। होलिका पूजन बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन में भव्यता पूर्वक किया गया। चौराहे और तिराहों पर सजी होलिका के पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान होलिका की प्रतिमाओं की भव्यता देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

होलिका दहन से पहले चौराहों पर सजी होलिका का पूजन विधिविधान पूर्वक किया गया। प्रत्येक परिवार से महिलाएं पूजन के लिए क्षेत्रीय होलिका स्थल तक पहुंची। यहां होलिका पूजन के साथ महिलाओं ने सामूहिक रूप से परिक्रमा की। इस तरह दहन से पहले महिलाओं ने पूजन की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

होलिका पूजन के लिए भक्त प्रहलाद को गोदी में लिए हुए होलिका की प्रतिमाएं सजाईं गईं। मथुरा में होली वाली गली, होलीगेट, रंगेश्वर मंदिर के बाहर, क्वालिटी चौराहा, डैंपियर नगर, कृष्णा नगर में विभिन्न स्थानों पर, यमुना पार स्थित लक्ष्मीनगर में अनेक चौराहों पर होलिका सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां महिलाओं ने विधिवत पूजन किया। धर्म नगरी वृंदावन के प्रमुख होली वाली गली, किशोरपुरा, गोविंदघेरा, गौरा नगर कॉलोनी, गोपीनाथ बाजार, कैलाश नगर, राधा निवास, चैतन्य विहारी, गांधी नगर सहित कई स्थानों पर होलिका दहन स्थल पर पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। यह क्रम शाम तक पूजन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed