फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Women's power increased country's pride in Olympic Games: Shrikant Sharma

मथुरा: ओलंपिक खेलों में नारी शक्ति ने बढ़ाया देश का गौरव: श्रीकांत शर्मा

Sat, 21 Aug 2021 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Women's power increased country's pride in Olympic Games: Shrikant Sharma
मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिला को सम्मानित करते - फोटो : MATHURA
मथुरा। केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा शुरू किए मिशन शक्ति थ्री का वर्चुअल शुभारंभ शनिवार को स्थानीय स्तर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के किसान भवन सभागार में केंद्र और राज्य स्तर पर किए जा रहे कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विधायक पूरन प्रकाश व डीएम नवनीत सिंह चहल भी शामिल हुए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस बार के ओलंपिक खेलों में भी नारी शक्ति ने देश का गौरव बढ़ाया है। 7 में से 3 पदक महिला खिलाड़ियों ने ही जीते हैं। कई स्पर्धाओं में अपना लोहा मनवाया। आज देश और प्रदेश सरकारें उन्हें सम्मानित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को ही घर की मुखिया के तौर पर चाबी दी है।
विज्ञापन

विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक जनपद में महिला पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। मिशन शक्ति थ्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed