फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Woman living in maiden commits suicide by hanging

मथुरा: मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 07 Apr 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Woman living in maiden commits suicide by hanging
मथुरा। गोविंदनगर के खादर की गणेशधाम कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लोहे की एंगिल से लटका मिला। गले में चुनरी का फंदा लगा हुआ था। बच्चों के रोने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची बिड़ला मंदिर पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को उतारकर कब्जे में लिया। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बताया कि महिला की तीन शादियां हो चुकी थीं। लॉकडाउन में पति को छोड़कर मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर की गणेशधाम कॉलोनी निवासी मुमताज (25) पुत्री स्व. रमजान दोनों बच्चों, पांच साल की बेटी महक और तीन साल के बेटे सुभान के संग घर में अकेले थी। कारण उसकी मां परवीन दोनों बेटों के संग मायके जैंत के गांव अल्हैपुर गई थीं। मंगलवार की रात करीब 12 बजे बच्चों की रोने की आवाज आई। पड़ोसी जाग गए तो उत्सकुतावश घर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

अंदर से बंद दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी अमित यादव पुलिसबल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर देखा तो महिला मुमताज टीनशेड में लगे एंगिल से लटकी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed