फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Withdraw 21 thousand rupees by changing ATM

मथुरा: एटीएम बदलकर निकाले 21 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Withdraw 21 thousand rupees by changing ATM
मथुरा। हाईवे के गांव बाकलपुर के पास पीएनबी के एटीएम में मास्क लगाए दो युवकों ने मदद करने की एवज में युवक का एटीएम बदलकर दूसरा थमा दिया।
विज्ञापन

उसके खाते से २१ हजार रुपये निकलने का मोबाइल पर आए मेसेज के बाद युवक हक्का-बक्का रह गया। थाना हाईवे में तहरीर दी, पर अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना तो दूर, एटीएम के सीसीटीवी फुटेज तक नहीं खंगाले। पीड़ित बैंक और पुलिस के चक्कर लगाते हुए परेशान है।
थाना जैंत के गांव मोरा निवासी पंकज पुत्र श्याम प्रकाश दो फरवरी को थाना हाईवे के गांव बाकलपुर के पास पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया। एटीएम के केबिन में पहले से मास्क लगाए दो युवक खड़े हुए थे। पंकज ने एटीएम कार्ड डाला तो वह फंस गया।
विज्ञापन

पंकज ने खड़े दोनों युवकों से मदद मांगी। इसी बीच दोनों युवकों ने बड़े ही चालाकी से एटीएम बदलकर उसी बैंक का पंकज को एटीएम थमा दिया। दोनों युवक कार में सवार होकर चले गए। पंकज भाई की दुकान दीपक बाइक सर्विस सेंटर पर पहुंचा तो मोबाइल पर मेसेज आया कि २१ हजार निकाले गए। युवक देखकर दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में शिकायत की तो पुलिस केस बताकर कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed