फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura will be developed on Noida model

Mathura News: नोएडा मॉडल पर होगा मथुरा का विकास

Sat, 05 Aug 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mathura will be developed on Noida model
मथुरा। धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन का विकास नोएडा के तर्ज पर करने के लिए शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त अनुनय झा ने नोएडा के सौदर्यीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन



कमिश्नर आगरा रितु माहेश्वरी ने पिछले सप्ताह वृंदावन में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मथुरा-वृंदावन के लिए कुछ योजनाओं पर नोएडा की तर्ज पर कार्य करने को कहा था। इसके लिए उन्होंने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को नोएडा में सौंदर्यीकरण, वॉल पेंटिंग, सामुदायिक शौचालय, कुछ चुनिंदा पार्कों, निर्माण मलबा निस्तारण प्लांट, कूडा निस्तारण प्लांट का अवलोकन करने को कहा था।
विज्ञापन


इसके अनुपालन में नोएडा गए दोनों अधिकारियों ने वेदवन और चरख पार्क को देखा। ये दोनों ही पार्क प्राचीन भारतीय संस्कृति का समावेश करते हुए तैयार किए गए हैं। इनके अलावा सामुदायिक शौचालय, पिंक शौचालय भी देखे। कूड़े और मलबा के निस्तारण की प्रक्रिया को देखा। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रोड मैनेजमेंट, आईटीएमएस के संचालन आदि बिंदुओं पर नोएडा के अधिकारियों से चर्चा की। विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि रिपोर्ट सोमवार को कमिश्नर को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed