{"_id":"6166f97ec166467da651cc2f","slug":"mathura-watchmen-robbed-57-cylinders-by-taking-mother-son-hostage-mathura-news-mtr5068634112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चौकीदार मां-बेटे को बंधक बनाकर 57 सिलिंडर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चौकीदार मां-बेटे को बंधक बनाकर 57 सिलिंडर लूटे
विज्ञापन
मथुरा/टैंटीगांव। कोतवाली सुरीर के लोहई मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग दो बजे इंडेन गैस गोदाम में लुटेरों ने बेखौफ होकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब १० से अधिक बदमाशों ने चौकीदारी कर रहे मां-बेटे को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। गोदाम का ताला तोड़कर 57 भरे गैस एलपीजी सिलिंडर लूट लिए। इनमें चार छोटे सिलिंडर और ५३ बड़े सिलिंडर हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए हैं। गैस एजेंसी के मालिक की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के बहादुरपुरा निवासी कारेलाल बघेल की पत्नी भगवान देवी के नाम पर टैंटीगांव में इंडेन की गैस एजेंसी है। उनका लोहई मार्ग पर गैस का गोदाम है। इस पर गांव नगला मोती निवासी शांति देवी बेटे हीरेश के साथ चौकीदारी करती हैं। दोनों मां-बेटे गोदाम पर कमरे की छत के ऊपर सो रहे थे। रात करीब दो बजे १० बदमाश छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़े और मां-बेटे से मारपीट कर गोदाम की उनसे चाबी मांगी। उनके पास बाहर की चाबी थी, पर गोदाम के अंदर दो गेटों की चाबी उन पर नहीं थी। उनका मोबाइल बदमाशों ने छीनकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद मां-बेटे के साथ मारपीट करते हुए उनको छत से नीचे उतार लिया। हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद बदमाशों ने गोदाम के ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
गेट का कुंडा उखाड़कर अंदर घुस गए, अंदर भी दो गेट थे। बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर सिलिंडरों तक पहुंचे। बाउंड्रीवाल के ऊपर से एक-एक करके सिलिंडर बाहर फेंक दिए। इसके बाद बदमाशों ने कॉल करके पहले से ही तैयार खड़ी मैक्स पिकअप को बुलाया और उसमें सिलिंडर लादकर ले गए। लूटे गए सिलिंडर गैस से भरे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार ने पूरी जानकारी जुटाई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खुलासे के निर्देश दिए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गैस एजेंसी के कारेलाल बघेल की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने पांच टीमों को दिया खुलासे का टॉस्क
एसएसपी ने पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। इनमें सुरीर कोतवाली की दो टीमों के अलावा स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को यह टॉस्क दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। लुटेरों के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं।
गश्ती पुलिस आराम में, बदमाश कर रहे वारदात
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दो घंटे तक बेखौफ होकर बदमाश इंडेन गैस एजेंसी में लूटपाट करते रहे, पर इसकी भनक किसी को नहीं लगी। आखिरकार पुलिस गश्त कहां थी। पुलिस की हीलाहवाली का नतीजा है कि बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।