फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura-Vrindavan will be illuminated by solar lights

सोलर लाइटों से जगमग हो जाएगा मथुरा-वृंदावन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Vrindavan will be illuminated by solar lights
मथुरा। नगर निगम के हर वार्ड में करीब १०-१० सोलर लाइटें लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लगने से बिजली गुल होने पर अंधेरा नहीं होगा। इन लाइटों को वार्ड में प्रमुख स्थलों पर लगाया जाएगा। इस योजना में करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। रात में बिजली गुल होने पर अंधेरे में श्रद्धालुओं को परेशान का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते अब नगर निगम प्रत्येक वार्ड में सोलर लाइटें लगाने पर विचार कर रहा है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में पार्षद मूलचंद गर्ग, पार्षद उमेश भारद्वाज, पार्षद हेमंत अग्रवाल और पार्षद राजेश सिंह पिंटू ने यह सुझाव रखा था। इस पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने जल्द निर्णय लेने पर आश्वस्त भी किया।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में १०-१० सोलर लाइटें लगवाने पर विचार चल रहा है। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये व्यय होगा। एक लाइट की कीमत लगभग १८ हजार रुपये होगी। चूंकि पार्षदों का सुझाव अच्छा है, इस पर शीघ्र ही नगर निगम काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुनय झा, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed