{"_id":"68fd3577dfe6f1002a051f8f","slug":"mathura-vrindavan-are-crippled-by-traffic-jams-making-walking-difficult-mathura-news-c-161-1-mt11010-100132-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जाम से कराह उठे मथुरा-वृंदावन, पैदल निकलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जाम से कराह उठे मथुरा-वृंदावन, पैदल निकलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन
वृंदावन। सप्ताहांत में मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वृंदावन में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि मुख्य रास्तों के साथ ही कुंज गलियों से भी निकलना दुश्वार हो गया। अनुमान है कि दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण हालात बिगड़े। मथुरा में भी हाईवे से लेकर मुख्य चौराहों पर लोग घंटों जाम से जूझते रहे। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। पुलिस के इंतजाम नाकाफी रहे।
कार्तिक मास में दिवाली के बाद भी श्रद्धालुओं के वृंदावन के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का वाहनों से पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक इस्कॉन मंदिर रो़ड, छटीकरा रोड, रामताल रोड, मथुरा से अटल्ला चुंगी तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। वाहनों की लंबी लाइनों के कारण यातायात घंटों तक थमा रहा। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिशें कीं मगर सफलता नहीं मिलीं, क्योंकि वृंदावन के भीतर भी गलियां चोक हो गईं।
श्रद्धालुओं की भीड़ वृंदावन की कुंज गलियों से निकलने की कोशिश में लगी तो गलियों में रहने वाले लोग भी आवाजाही करने के लिए तरस गए। दोपहिया वाहनों को भी निकलने का स्थान नहीं मिल पा रहा था। वृंदावन में जाम का सबसे बड़ा कारण ई रिक्शा बने। ई रिक्शा के कारण जाम के हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
शहर में लोग जूझते रहे, सुबह से शाम तक बिगड़े रहे हालात
मथुरा। शहर में भी दोपहर से लेकर देर शाम तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से दोगुना समय लग गया। शहर के भूतेश्वर तिराहा, होली गेट, कोतवाली रोड, एसबीआई चौराहा, वृंदावन रोड, मसानी चौराहा और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाजारों में खरीदारी को निकले लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। दोपहिया वाहन चालक गलियों का सहारा लेते दिखाई दिए।
शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी रहे। यही कारण रहा कि मथुरा में जन्मभूमि और द्वारिकाधीश के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिसकर्मियों रूट डायवर्जन करके देर रात तक वाहनों का आवागमन शुरू कराया।