{"_id":"62321bd639398f2d6a7d3c3c","slug":"mathura-vicious-people-crossed-five-lakh-gold-from-saraf-s-shop-in-chaumuhan-mathura-news-mtr514663898","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चौमुहां में सराफ की दुकान से पांच लाख का सोना शातिरों ने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चौमुहां में सराफ की दुकान से पांच लाख का सोना शातिरों ने किया पार
विज्ञापन
मथुरा। चौमुहां में सराफ की दुकान पर बैठा शातिर सीसीटीवी फुटेज में।
- फोटो : MATHURA
चौमुहां (मथुरा)। कस्बा में बुधवार को दिनदहाड़े सराफ को चकमा देकर दो शातिर पांच लाख रुपये का सोना ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कस्बा निवासी राधाकिशन सिसौदिया की रामलीला ग्राउंड में सराफ की दुकान है। बुधवार को दोपहर ढाई बजे दो ग्राहक दुकान पर आए। उन्होंने दुकानदार से पैंडल दिखाने को कहा। उसने अपना नौकर पड़ोस की दुकान से सामान लेने भेजा, तभी उन्होंने सोने की अंगूठी, कभी कान के टाप्स, कभी जंजीर आदि सामान दिखाने की मांग की।
उसने अपनी आलमारी से सामान दिखाने के लिए कहा को उन्होंने उसके ऊपर रुमाल डाल दिया, जिससे वह कुछ समझ नहीं सका। इतने में दोनों सोने की 26 अंगूठी तथा 17 जोड़ी टाप्स भरे दो डिब्बे लेकर रफूचक्कर हो गए।
दुकानदार ने बताया कि जैसे ही उसकी नजर दोनों आइटमों पर पड़ी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पीछा भी किया, मगर कोई नहीं मिला। उसने बताया कि दोनों की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी। दोनों बाइक से आए थे। दोनों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सराफ ने जैंत थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।