फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Unique Holi in which outside colors are avoided

मथुरा: अनोखी होली जिसमे बाहर के रंगों से किया जाता है परहेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Unique Holi in which outside colors are avoided
मथुरा। राधारानी मंदिर में हुरियारों पर बरसने वाले टेसू के रंग को तैयार करते मंदिर सेवायत। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। लठामार होली में लाडली जी मंदिर में नंदगांव के हुरियारों पर रसायन युक्त रंगों की फुहार नहीं छोड़ी जाती है। इस दिन टेसू के फूलों से तैयार किए गए रंग में हुरियारों को सराबोर किया जाता है।
विज्ञापन

लठामार होली की परंपरा बड़ी ही निराली है। इसमें हर चीज परंपरा के अनुसार होती है। बात हुरियारिनों की हो चाहे हुरियारों की, दोनों ही द्वापर काल परंपरा के अनुसार ही चलते हैं। वही लठ, वही ढाल, वही पारंपरिक कपड़े।
विज्ञापन

सभी कृष्णकालीन परंपरा को जीवंत करते दिखाई पड़ते हैं। लठामार होली के दौरान और इतना ही नहीं वही खड़ी ब्रज भाषा में हुरियारिनों पर अपनी मधुर वाणी से रसिकों के पदों पर हुरियारे तीर छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लठामार होली के दौरान होली खेलने में रंग और अबीर गुलाल भी वर्षा होती है। टेसू के फूलों से रंग तैयार करने में 10 दिन लग जाते हैं। टेसू के फूलों को पानी के साथ बड़े-बड़े ड्रमों में भिगोया जाता है। उसके बाद फूलों का रस निकाला जाता है। निकले रस में चूना मिला कर ड्रमों में भर दिया जाता है। इस प्रकार तैयार किया जाता है टेसू ईको फ्रेंडली रंग फिर खेली जाती है विश्व प्रसिद्ध लठामार होली।
राधरानी मंदिर के सेवायतों ने बताया कि आज कल के जो रंग बाजार में मिलते हैं वो मिलावटी होते है। किसी भी हुरियारे-हुरियारिन व श्रद्धालुओं को त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। टेसू के फूलों से तैयार ईको फ्रेंडली रंग से त्वचा को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचती।
टेसू के 10 क्विंटल फूलों से तैयार किया जा रहा है प्राकृतिक रंग
इस रंग को बनाने के लिए दिल्ली से टेसू के 10 क्विंटल फूल मंगाए गए। इन फूलों को पानी में भिगो कर रखा जाता है। फूलों का रस निकाल कर छान लिया जाता है बाद में इस रंग को चूने में मिला कर ड्रमों में भर दिया जाता है। टेसू के फूल से बने इस रंग को लाडली जी मंदिर में ऊपर की मंजिलों पर रख दिया जाता है। इस रंग से आने वाले श्रद्धालुओं एवं नंदगांव के हुरियारों को सराबोर किया जाता है।

- किशोरी गोस्वामी, सेवायत श्रीजी मंदिर
लठामार होली में बाजार के रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है, क्योंकि ये होली हमारे आराध्य राधाकृष्ण की होली है। इसमें कान्हा रूपी हुरियारों को कोई परेशानी न हो, जाके लिएं हम हुरियारों पर टेसू के फूलों का रंग डालें हैं और हुरियारों को सराबोर कर दिहें।
- माधव गोस्वामी, सेवायत श्रीजी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed