फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two sisters crushed by tractor, one dead, one injured

मथुरा: दो बहनों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two sisters crushed by tractor, one dead, one injured
कोसीकलां (मथुरा)। होडल-गढ़ी पट्टी मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर ने स्कूटी पर कॉलेज जा रही दो सगी बहनों को टक्कर मार दी। बीबीए की छात्रा शीतल की मौके पर मौत हो गई, जबकि बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही नीशू को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दोनों छात्राओं के पिता की मौत हो चुकी है और भाई भी नहीं है कामर की गढ़ी गांव निवासी दोनों बहनें शीतल और निशू होडल के एक कॉलेज में पढ़ने के लिए शनिवार स्कूटी पर गांव से होडल आ रही थीं। एक ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

छात्रा शीतल की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नीशू गंभीर रूप से घायल है। होडल थाना पुलिस ने शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई नहीं है, कभी अहसास नहीं होने दिया
शीतल और नीशू के ताऊ करण सिंह ने बताया कि दोनों बहनें होडल के महारानी किशोरी कॉलेज में पढ़ने जा रही थीं। दोनों बहनों के कोई भाई नहीं है और पिता की 2006 में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। दोनों बहनें अपने घर और खेती का काम मिलकर संभालती थी। उसके बाद पढ़ाई करने के लिए कॉलेज जाती थी। दोनों बहनों ने कभी अपनी मां को यह पता नहीं चलने दिया था कि उनका कोई भाई नहीं है और पिता का हाथ भी सिर से उठ चुका है, लेकिन अब घर में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed