{"_id":"6127a6be8ebc3ebde1367ebd","slug":"mathura-two-sides-came-face-to-face-over-old-enmity-mathura-news-agr505097753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले और ईंट पत्थर फिंकने से दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
कमल सिंह व रामजीत निवासी सिकंदरपुर के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का चालान किया था। एक पक्ष के शेर सिंह, अलबेल, सतेंद्र एवं सुमनलता पत्नी सतेंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अर्जुन, राजेश, नेपाली, सतीश, जयंती, सोनू, बदले राम, संजय, भूरा घायल हो गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि गंभीर रूप से घायल महिला पूजा पत्नी बदले राम तथा दूसरे पक्ष की सुमन लता पत्नी सतेंद्र को अस्पताल भेजा है। झगड़े में एक पक्ष के शेर सिंह, सतेंद्र, अलवेल तथा दूसरे पक्ष के अर्जुन, राजेश, नेपाली, सतीश, जयंती, सोनू, बदले राम, संजय, भूरा को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। संवाद