फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two people died due to corona infection

मथुरा: कोरोना संक्रमण की चपेट में आए दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two people died due to corona infection
मथुरा। कोरोना संक्रमण अब और घातक होता जा रहा है। रविवार को कोरोना की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, जनपद में 296 पॉजिटिव केस और मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या २२२९ हो गई है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि वृंदावन के ज्ञान गुदड़ी निवासी 65 वर्षीय वृद्धा को कोरोना संक्रमण होने के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। मथुरा शहर के महोली रोड के बलदेवपुरी निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की भी कोरोना संक्रमण के चलते जान गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि बुजुर्ग को वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। इधर, जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण की गति बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था बदल गई, लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लगभग लोग होम आइसोलेट किए गए हैं, जबकि सिर्फ पांच लोग ही अस्पताल में भर्ती हैं।

रेलवे स्टेशनों पर जांच शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। अब रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों के नमूने एकत्रित कर रहे हैं। रविवार को मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed