फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two killed in road accident

मथुरा: सड़क हादसे में दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two killed in road accident
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कृष्णानगर में होटल मधुवन के सामने मुख्य सड़क से गुजरते एक व्यक्ति को तेजगति से आते टेंपो ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि थाना कोसीकलां के गांव ऐंच निवासी टीकम सिंह (39) रविवार की सुबह लगभग 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन चौराहे से उतरकर भूतेश्वर की तरफ आ रहा था, तभी लगभग सुबह 5 बजे पीछे से आते टेंपो ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा सड़क हादसा थाना महावन के सादाबाद रोड पर शनिवार की देरशाम को हुई। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे सादाबाद रोड पर लगभग 7 बजे कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नरेंद्र (19) निवासी नरहौली और अजीत (18) घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed