{"_id":"6235ee8b5041ba768363bfd0","slug":"mathura-two-killed-eight-injured-in-separate-fights-over-holi-mathura-news-mtr514752568","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: होली पर हुए अलग-अलग झगड़ों में दो की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: होली पर हुए अलग-अलग झगड़ों में दो की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। होली खेलने को लेकर शेरगढ़ के गांव अगरयाला के दो स्थानाें पर हुए झगडे़ में एक वृद्धा समेत दो की मौत हो गई, वहीं राया, बलदेव और फरह में विवाद में पथराव हुआ। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए। इन झगड़ों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की।
थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला निवासी शिव सिंह का पड़ोसियों से गुलाल का तिलक लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में शिव सिंह की पत्नी चंद्रवती (60) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
झगडे़ में शिव सिंह का बेटा रिंकू भी घायल हुआ है। घायल ने चार-पांच पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसी गांव में दूसरा झगड़ा होली खेलने को लेकर हुआ, जिसमें अफरातफरी में एक व्यक्ति अचेत हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेरगढ़ पुलिस रामदीप की मौत को संदिग्ध मान रही है। उसका कहना है कि मौत हार्टअटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविकता का पता लगेगा।
विज्ञापन
थाना राया के गांव खरबा, ढकू, सारस में जहां झगड़े हुए। हालांकि इस मामले में समझौता हो गया। थाना बलदेव और थाना फरह कस्बे में झगड़े के चलते पथराव हुआ। हालांकि इन मामलों में पुलिस के पहुंचने से पहले ही झगड़े रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।