फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two disciples came face to face regarding the last action of the saint

मथुरा: संत की अंतिम क्रिया को लेकर आमने सामने आए दो चेले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two disciples came face to face regarding the last action of the saint
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के एक संत के गोलोकवास के बाद उनकी अंतिम क्रिया के लिए उनके दो शिष्य आपस में भिड़ गए। करोड़ों की संपत्ति को लेकर हुए इस विवाद के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वृंदावन के रमणरेती स्थित आश्रम में स्वामी अमरदास काठिया बाबा महाराज का गोलोकवास हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को आश्रम से यमुना तट के लिए ले जाई गई। पहले आश्रम पर महाराजश्री के दो शिष्यों में उनका उत्तराधिकारी बनने की बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी एक चेला अपने को उनका उत्तराधिकारी बताने लगा, जबकि कोलकाता से आया दूसरे चेले ने अपनी दावेदारी रख दी। मामला इतना उलझा कि दोनों ओर से आपराधिक किस्म के लोग और बाउंसर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस फोर्स यमुना तट पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाया गया। गोलोकवास हुए संत अमरदास काठिया बाबा के पार्थिव शरीर को दोनों ही चेलों ने मुखाग्नि दी है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि अभी किसी भी तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed