{"_id":"61b8adf1fba5fa05fe6f8df5","slug":"mathura-two-died-due-to-current-outrage-against-electricity-corporation-mathura-news-mtr510103878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: करंट से दो की मौत, विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: करंट से दो की मौत, विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। करंट की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोविंदनगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
थाना रिफाइनरी के बाद गांव स्थित कान्हा माखन स्कूल में ओसीबी ठीक कर रहे सदर बाजार निवासी मनोज (२९) पुत्र मंगल चंद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राइवेट विद्युतकर्मी की मौत से स्कूल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। परिजन भी पहुंच गए और हंगामा काटा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार न्याय की गुहार लगा रहा था। रिफाइनरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दूसरी घटना में थाना गोविंदनगर के राधेश्याम कॉलोनी में घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कैलाश चंद (४२) की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक छत पर लोहे के पलंग को खड़ा करते समय विद्युत लाइन से छू गया। गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने ऊर्जा मंत्री से मुआवजे की मांग की है, जिससे की गरीब के परिवार का पालन-पोषण हो सके।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि विद्युत निगम के एसडीओ ने आश्वासन दिया है कि पांच लाख रुपये का प्रावधान है, परिजनों को दिलवाया जाएगा।