फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Trains canceled during Corona period will be operated again: Ratnesh

मथुरा: कोरोना कार्यकाल में रद्द हुईं ट्रेन पुन: होंगी संचालित: रत्नेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Trains canceled during Corona period will be operated again: Ratnesh
मथुरा। कोरोना काल में रद्द हुईं ट्रेनों को पुन: चलाया जाएगा। इस प्रकार का निर्णय जल्द ही रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। यह जानकारी यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने दी। मंगलवार को जंक्शन पर प्रेस वार्ता कर उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कुछ ट्रेनें बंद कर दी गईं थीं। इनमें से कुछ ट्रेन मथुरा से भी होकर गुजरती थीं, इन्हेें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि गोवर्धन में यात्रियों की सुविधा के लिए काफी प्रयास किया और उसे ऐसा करके भी दिखाया। वृंदावन रेल बस सुविधा को और अच्छा करने के लिए वृंदावन स्टेशन को विकसित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

वृंदावन स्टेशन को हेरिटेज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर पंखा, बेंचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। प्रेस वार्ता के बाद चेयरमैन ने जंक्शन का निरीक्षण किया। जंक्शन की सुविधाओं को अच्छा देख उनके द्वारा टीम को १५ हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ यतिंदर, राम किशन, गुलाब सिंह, एडीआरएम मुदित चंद्रा, अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक रवि प्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed