फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Training of election officers will not be stopped due to Kovid

मथुरा: कोविड के चलते नहीं टलेगी चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग

Thu, 08 Apr 2021 06:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Training of election officers will not be stopped due to Kovid
मथुरा। कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते चुनाव अधिकारियों की दूसरी ट्रेनिंग का टाला जाना स्थगित कर दिया गया है। अधिकारी इस पर विचार कर रहे थे लेकिन चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद अब दूसरी ट्रेनिंग 12 अप्रैल को तय कर दी है। अधिकारी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर के चलते पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बाधित न हो चुनाव आयोग इस पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किए हुए है। पंचायत चुनाव कराने वाले जनपद के आरओ-एआरओ की एक ट्रेनिंग हो चुकी है। इसके बाद बहुत से अधिकारी व कर्मचारी कोविड से ग्रसित निकले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग को टालने पर विचार मंथन चल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने इस ट्रेनिंग को कराने का निर्णय ले लिया गया। अब यह ट्रेनिंग 12 अप्रैल को होगी। इसकी तैयारियां करना अधिकारियों ने प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

रखा जाएगा कोविड का ध्यान
इस ट्रेनिंग में आने वाले सभी अधिकारियों की जांच का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेनिंग में प्रवेश करने से पहले सभी अधिकारियों की तापमान की जांच तो की ही जाएगी, साथ मॉस्क सैनिटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच प्रतिशत अधिकारी हुए कम
दो दिन पूर्व चुनाव में ड्यूटी के लिए नामित किए गए अधिकारियों में पांच प्रतिशत अधिकारीगण कम हो गए। यह पांच प्रतिशत अधिकारी वह हैं, जिनका प्रमोशन हो गया, ग्रेड बढ़ गया या फिर उनमें से कई अधिकारियों की मृत्यु भी हो गई। इस सूचना के बाद सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने रिजर्व अधिकारियों के नाम चुनाव की ड्यूटी में शामिल कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की सूचना जनवरी में दी भेजी गई थी। अब यह सूचना अपडेट हुई तो कुछ अधिकारी कम हुए। उनके स्थान अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग को टाला नहीं गया है। वह 12 अप्रैल को होगी। इस ट्रेनिंग में कोविड के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
-ब्रजेश कुमार, एडीएम एफआर
जिला पंचायत ने दिया 1350 को नो ड्यूज
जिला पंचायत से लगातार पंचायत चुनाव में शामिल होने के इच्छुक दावेदार एनओसी (नो ड्यूज) प्राप्त कर रहे हैं। बृहस्पतिवार तक जिला पंचायत से कुल 1350 दावेदारों ने एनओसी प्राप्त कीं जबकि नामांकन प्रपत्र खरीदने के लिए 160 लोग आगे आए हैं। यह जानकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुधीर कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed