फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Training given to campaigners on social media

मथुरा: कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर दिया प्रचार-प्रसार का प्रशिक्षण

Sat, 04 Sep 2021 07:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Training given to campaigners on social media
मथुरा। कांग्रेस के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश कमेटी द्वारा भेजे गए प्रशिक्षुओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन

पूर्व नेता विधान मंडल दल एवं पूर्व विधायक मथुरा वृंदावन प्रदीप माथुर ने बताया कि वर्तमान दौर में राजनीतिक पार्टियां कार्यकर्ताओं को संचार तकनीकी से लैस कर रही हैं तो हमने भी कार्यकर्ताओं को संचार तकनीकी से लैस करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए हैं। इसी कड़ी में मथुरा-वृंदावन में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

महेश पाठक ने बताया कि जिस प्रकार से इस दौर में डिजिटलाइजेशन चल रहा है, उसी प्रकार कांग्रेस और प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी भी यह चाहती हैं कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बूथ से मजबूत हो अपने वार्ड में अपने शहर में अपनी जिले में न्याय पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक हर संचार माध्यमों का भरपूर उपयोग कर सके। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, अनिल यादव, योगेश तालान, गिरधारी पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed