फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Traffic jam on the roads of Vrindavan

मथुरा: वृंदावन की सड़कों पर दिन भर रहे जाम के हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Traffic jam on the roads of Vrindavan
वृंदावन में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को छुट्टी होने का दंश वृंदावन के लोगों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं को झेलना पड़ा। रविवार को दिन भर वृंदावन की सड़कें जाम के नाम रहीं। सड़कों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गईं। वृंदावन की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस भी असहाय नजर आई। घंटों तक लोग जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का होना लोगों के लिए भारी पड़ा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश व पूर्वी-पश्विम उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु वृंदावन मंदिरों के दर्शनों की अभिलाषा लेकर पहुंचे। इस कारण वृंदावन के प्रेम मंदिर, हरिनकुंज रोड, इस्कॉन मंदिर मार्ग, रुक्मीणि विहार, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग, गांधी मार्ग, मथुरा वृंदावन और छटीकरा रोड वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव सड़कों पर रहा। जाम से लोग कराहते रहे। छटीकरा मार्ग, प्रेम मंदिर के सामने वाहन की लंबी-लंबी कतार के कारण मार्ग जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का भी किसी को डर नहीं
श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन की कोई फिक्र नहीं है। यहां पर हर रोज लाखों लोग आते हैं और मास्क व अन्य जरूरी उपाय नहीं करते हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर से लोग आते हैं। मंदिर प्रबंधन भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed