{"_id":"626fe49824911473c776f1c9","slug":"mathura-tight-security-arrangements-for-akshaya-tritiya-and-eid-mathura-news-mtr5170097157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अक्षय तृतीय और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अक्षय तृतीय और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
विज्ञापन
मथुरा। अक्षय तृतीया और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह पर होने वाली ईद की विशेष नमाज के लिए शहर के ७० संवेदनशील प्वाइंटों पर सुरक्षा रहेगी, वहीं वृंदावन की सुरक्षा तीन जोन और सात सेेक्टरों में बांटी गई है। जोन की कमान एएसपी के हाथों में होगी तो सेक्टरों की कमान क्षेत्राधिकारी संभालेंगे।
सोमवार की शाम से सुरक्षाकर्मी अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद हो गए। अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के चरणों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमडे़गी। इस भीड़ पर पैनी नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा ईद की विशेष नमाज पर भी खुफिया विभाग से लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह से नजरें टिकी हुई हैं। शांतिपूर्ण अक्षय तृतीया और ईद मनाई जा सके, इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पूरी निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी शहर की सुरक्षा, ईदगाह के अंदर एसपी सुरक्षा पर जिम्मा
ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज के लिए बाहरी सुरक्षा एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश के कंधों पर होगी, जो कि डीगगेट चौकी से हर गतिविधियों पर नजरें बनाए रहेंगे। ईदगाह के अंदरूनी सुरक्षा का जिम्मा एसपी सुरक्षा आनंद कुमार संभालेंगे। दोनों अफसर आपस में भी तालमेल बनाकर पल-पल की जानकारी एक-दूसरे से शेयर भी करते रहेंगे।
यह रहेगी शहर की सुरक्षा
- एएसपी-२, क्षेत्राधिकारी-४, इंस्पेक्टर-१६, एसआई-४०, सिपाही-१८०, एलआईयू, सादा वर्दी में फोर्स, फायर टेंडर, एक कंपनी पीएसी।
अक्षय तृतीया पर वृंदावन की सुरक्षा
- एएसपी-३, सीओ-८, एसएचओ/इंस्पेक्टर-२५, एसआई-६३, सिपाही-४००, महिला एसआई-१२, महिला सिपाही-६६, टीआई-१, टीएसआई-१०, प्लाटून पीएसी-१।
वृंदावन में नहीं जा सकेंगे वाहन
- एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन पानीगांव के पास पार्किंग तक ही आएंगे।
- छटीकरा की तरफ से आने वाले वाहन मल्टीलेबल पार्किंग तक आ सकेंगे।
- मथुरा की तरफ से जाने वाले वाहन आईटीआई कॉलेज तक ही जा सकेंगे।
- श्रीबांकेबिहारी मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा, पैदल ही जाना पड़ेगा।
माहौल बिगाड़ने वाले से निपटेंगे सख्ती से : ग्रोवर
ईद की विशेष नमाज और अक्षय तृतीया पर श्रीबांकेबिहारी के चरण दर्शनों को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कोई भी माहौल बिगाड़ते मिला तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे निर्देश कर दिए गए हैं।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।