फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Three including woman killed in road accidents

मथुरा: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Wed, 21 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Three including woman killed in road accidents
मथुरा। मथुरा-दिल्ली हाईवे पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगरा के थाना शमशाबाद के गांव गढ़ी ज्ञानसिंह निवासी होतम सिंह (24) पुत्र रामबाबू भाई विजय सिंह के साथ रोजाना की भांति चौपहिया वाहन से मथुरा-वृंदावन दूध की सप्लाई करने आ रहा था, तभी मंडी चौराहे के पास उनकी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। बुधवार तड़के 4 बजे हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात 9 बजे एटीवी के पास हुई, जिसमें ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मनोज शर्मा (22) पुत्र केदार प्रसाद शर्मा निवासी झंडीपुर फरह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मृतक के चचेरे भाई पंकज (28) पुत्र कोमल प्रसाद निवासी संत नगर कॉलोनी पुष्पांजलि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना इसी थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड पर हुई, जिसमें अज्ञात वाहन ने सड़क पार करती गीता देवी (50) पत्नी रामजीलाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि तीनों के शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed