{"_id":"626ea077fe1f1253193f9a5f","slug":"mathura-third-railway-line-construction-30-hours-of-highway-diversion-caused-heavy-traffic-jam-mathura-news-mtr516965018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तीसरी रेलवे लाइन निर्माण : ३० घंटे के हाईवे डायवर्जन ने लगाया भारी वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तीसरी रेलवे लाइन निर्माण : ३० घंटे के हाईवे डायवर्जन ने लगाया भारी वाहनों का जाम
विज्ञापन
मथुरा। नौहझीइल में जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तीसरी रेल लाइन के निर्माण में बाद रेलवे स्टेशन पर बॉक्स पुसिंग के कार्य के दौरान हाईवे के ३० घंटे डायवर्जन ने जनपद के चारों और भारी वाहनों को रेंगने के लिए मजबूर कर दिया। शेरगढ़ के डायवर्जन प्वाइंट पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
साथ ही अन्य स्थानों पर भी यातायात पुलिस ने बमुश्किल वाहनों को डायवर्ट कर जाम खुलवाए। शनिवार रात से रविवार रात तक भारी वाहन चालकोें को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, रेल विकास निगम ने बाद रेलवे स्टेशन पर बॉक्स पुसिंग का काम तेज कर दिया है।
तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य में बार रेलवे स्टेशन पर बॉक्स पुसिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए हाईवे के ऊपर से भारी वाहनों को रोकना था। रेल विकास निगम ने मथुरा आगरा के प्रशासनिक अधिकारियोें से तालमेल कर शनिवार रात ११ बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक भारी वाहनों को डायवर्ट किया।
विज्ञापन
हल्के वाहनों को हाईवे से गुजार गया। इस दौरान दिल्ली-हरियाणा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शेरगढ़ होते हुए एक्सप्रेसवे से निकले। इस दौरान हाईवे स्थित शेरगढ़ कट तथा शेरगढ़ रोड पर भारी वाहनों की कतार लगी रही। जबकि कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे, रेपरा जाट बाईपास तथा टाउनशिप चौराहे से गोकुलबैराज पर यातायात पुलिस ने बमुश्किल भारी वाहनों को निकाला।
कहीं नहीं लगा जाम, मार्शलों ने निकलवाए वाहन
३० घंटे के हाईवे डायवर्जन के दौरान पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रूट डायवर्जन की जो व्यवस्था की गई थी वह काफी हद तक सफल रही। इससे कुछ जगहों को छोड़कर स्थित सामान्य रही। जाम नहीं लगा। रेल विकास निगम के मार्शल द्वारा बाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से सभी लाइट वाहनों को मथुरा-आगरा हाईवे क्षेत्र से गुजारा गया।
- सुमित सरदाना, मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम
इस प्रकार से किए गए भारी वाहन डायवर्ट
- दिल्ली-हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को छाता शेरगढ़ मार्ग से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा गया।
- कानपुर-फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा गया।
- आगरा-ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को रेपुरा जाट बाईपास द्वारा भरतपुर से गुजारा गया।
- दिल्ली-भरतपुर से आने वाले ट्रैफिक को टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज के माध्यम से नोएडा एक्सप्रेसवे से गुजारा गया।
हाईवे पर रूट डायवर्ट के चलते शेरगढ़ से नौहझील तक लगा जाम
दिल्ली-आगरा हाईवे पर रूट डायवर्ट होने के चलते शेरगढ़ से नौहझील तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम से यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्रीय आम जनता भी परेशान है। कस्बा के निषादराज चौराहे से चामड़ चौराहा व बाजना तिराहे तक जाम रहा।
प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने के लिए चार दरोगा व 12 कांस्टेबल सहित कई पुलिस टीमें लगीं हुईं हैं। एसपी यातायात हरेंद्र कुमार ने बताया कि रूट डायवर्ट करते हुए दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को शेरगढ़-नौहझीइल होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगले 24 घंटे में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। संवाद