{"_id":"606f000f8ebc3ecbaa3c4e87","slug":"mathura-there-will-be-a-churning-regarding-the-birthplace-of-parashuram-in-haridwar-kumbh-mathura-news-agr487758187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हरिद्वार कुंभ में परशुराम की जन्मस्थली को लेकर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हरिद्वार कुंभ में परशुराम की जन्मस्थली को लेकर होगा मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार कुंभ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा 24 एवं 25 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें तथ्यों के आधार पर परशुराम की जन्मस्थली को लेकर चर्चा होगी।
बृहस्पतिवार को ब्रज क्षेत्र के विद्वानों ने इसे लेकर बैठक हुई। इसमें परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री देवदत्त शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) ने बताया कि हरिद्वार कुंभ में दो दिवसीय गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान एवं सभी ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं शोधकर्ता भगवान परशुराम की जन्मस्थली को लेकर चर्चा करेंगे। इसमें स्थान तय होने पर वहां भव्य मंदिर बनाने की रूपरेखा तैयार होगी। इस दौरान भगवान परशुराम के जीवन वृत्तांत, जन्मस्थान एवं गुरुकुल इत्यादि का ऐतिहासिक पौराणिक, वैदिक अनुसंधान तथा अन्य कथा प्रसंगों पर चर्चा के साथ विद्वत सम्मेलन होगा। इस आयोजन पर बैठक में उपस्थितजनों ने रणनीति तैयार की।
स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, आचार्य बद्रीश, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गौतम, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बच्चू सिंह, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रसिक बिहारी शर्मा, भागवत प्रवक्ता चैतन्य कृष्ण कटारे व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।