फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The young man who came for blood test ran away with a bag of notes

मथुरा: खून की जांच कराने आया युवक नोटों का बैग लेकर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The young man who came for blood test ran away with a bag of notes
मथुरा। नोटों से भरे बैग को लेकर रफूचक्कर होने के मामले में पकड़ा आरोपी जुगन। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। आर्यनगर में पैथोलॉजी लैब पर ब्लड जांच कराने आया युवक एक लाख रुपये नोटों से भरे बैग को लेकर रफूचक्कर हो गया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने युवक को खोजना शुरू किया तो रेलवे स्टेशन के समीप से पकड़ कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पलवल निवासी देवेश कुमार आर्यनगर में पैथोजॉली लैब चलाता है। देवेश ने बताया कि शुक्रवार की देररात में एक युवक अपने ब्लड जांच कराने आया था। लैब पर तैनात कर्मचारियों ने युवक का ब्लड नमूना ले लिया। तभी लैब संचालक नोटों से भरा बैग काउंटर पर रखकर जांच रिपोर्ट देने समीप के हॉस्पिटल में चले गए।
विज्ञापन

ब्लड जांच कराने आए युवक की नजर काउंटर पर रखे बैग पर पड़ी तो युवक बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। काउंटर से बैग को गायब लेख लैब संचालक के होश उड़ गए। लैब और आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो ब्लड जांच कराने आए युवक की फुटेज दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत चौकी प्रभारी मनिंद्र सिंह से की। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को रेलवे स्टेशन के समीप से पकड़ लिया और बैग से रखी एक लाख तीन हजार नकदी, चेक बुक, आधार कार्ड आदि बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जुगन पुत्र गोविंद निवासी गांव बठैनकलां बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed