फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The merchant was exploiting the water by taking the government pipeline inside the wall

मथुरा: सरकारी पाइप लाइन दीवार के अंदर लेकर कर रहा था व्यापारी पानी का दोहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The merchant was exploiting the water by taking the government pipeline inside the wall
मथुरा। शहर के पॉश इलाके डैंपियर नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में पानी का खुलेआम दोहन करने का मामला नगर निगम की जलकल टीम ने पकड़ा है। फिलहाल टीम ने कनेक्शन काटकर पानी की पाइपलाइन को निर्माणाधीन बिल्डिंग से बाहर करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

शहर के भगत सिंह पार्क के सामने बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माणाधीन बिल्डिंग अजय कुमार अग्रवाल की है। नगर निगम के जलकल विभाग को सरकारी पाइपलाइन से पानी के दोहन करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राधेश्याम ने अवर अभियंता आशीष यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर निर्माणाधीन बिल्डिंग पर भेजा। यहां टीम ने यह देखा तो दंग रह गई। दीवार के अंदर सरकारी पानी की पाइपलाइन को कर रखा था, वहीं कनेक्शन जोड़कर एक इंच से मोटर लगाकर पानी को दोहन होता मिला। टीम ने देर न करते हुए तत्काल कनेक्शन को काट दिया। इसके बाद स्वामी को पाइपलाइन बाहर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि चोरी करके जलकल की पाइपलाइन से दोहन किया जा रहा था। दीवार के अंदर सरकारी पाइपलाइन को ले रखा था। इस पानी से ही बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। फिलहाल कनेक्शन काट दिया गया है। जल्द ही पानी के दोहन के मामले में तहरीर भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed