फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Thakur Radharaman Lal seated in Vatsalya Bhaktiras Nikunj

मथुरा: वात्सल्य भक्तिरस निकुंज में विराजमान हुए ठाकुर राधारमण लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Thakur Radharaman Lal seated in Vatsalya Bhaktiras Nikunj
ठाकुर राधारमण की सजी झांकी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ठा. राधारमण लाल ने वात्सल्य भक्तिरस निकुंज में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। महोत्सव में विष्णुप्रिया गोस्वामी ने नृत्य सेवा प्रस्तुत की। जबकि नृत्य पर गायन सेवा आस्था गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

श्री चैतन्य प्रेम संस्थान के तत्वावधान में चल रहे शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में ठाकुरजी अपनी प्रियाजू के साथ द्वादश भक्ति रस निकुंजों में से वात्सल्य भक्तिरस निकुंज में विराजमान हुए। ठाकुरजी को नवीन आभूषणों के साथ-साथ गहरे रंग की पोशाक धारण कराई गई। जिस पर पीले रंग की जैकेट शोभायमान थी।
विज्ञापन

सायंकाल विष्णुप्रिया गोस्वामी ने मीराबाई के पद मोहिनी मूरत सांवरी सूरत नैना बने विशाल, अधर सुधा रस मुरली साजत गल बैजयंती माल, बसौं मोरे नैनन में नंदलाल... लोकनृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य देख ठाकुरजी के अधरों पर मंद-मंद मुस्कराहट भक्तों को पुलकायमान कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य पर गायन सेवा आस्था गोस्वामी ने की। मृदंग पर संगत पं. कृष्णगोपाल शर्मा ने दी। सभी आगंतुकों का स्वागत आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी आदि ने प्रसादी वस्त्र एवं पान भेंटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed