{"_id":"622360aa753ce710390cf417","slug":"mathura-thakur-keshavdev-will-play-holi-on-rangbharni-ekadashi-mathura-news-mtr5141116167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रंगभरनी एकादशी को होली खेलेंगे ठाकुर केशवदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रंगभरनी एकादशी को होली खेलेंगे ठाकुर केशवदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्राचीन श्रीकेशवदेव मंदिर में लठामार होली 14 मार्च को होगी। बैठक कर इसकी रणनीति बनाई गई।
शनिवार को प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशवदेव महाराज प्रबंध कमेटी की बैठक पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इसमें हर वर्ष की भांति रंगभरनी एकादशी के दिन ठाकुरजी की शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया।
शोभायात्रा दोपहर एक बजे गताश्रम मंदिर विश्राम घाट से प्रारंभ होकर द्वारिकाधीश मंदिर, नया बाजार, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट, गोविंद नगर होती हुई प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशवदेव मल्लपुरा पहुंचेगी। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़ा, राधा कृष्ण की झांकियां, बैंडबाजे, नगाड़े सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम करते भक्तिगण, संस्थान पदाधिकारी, सेवायत गोस्वामी परिजनों सहित शोभायात्रा में भाग लेंगे।
मंदिर प्रांगण में लठामार होली का आयोजन नंदगांव बरसाना के कलाकार करेंगे। सेवायत परिजनों, भक्तगणों द्वारा लट्ठमार होली खेली जाएगी। सेवाधिकारी वृंदावन दास गोस्वामी, आलोक गोस्वामी, ठाकुर श्रीकेशवदेव जी की सवारी के साथ भगवान को रंग गुलाल, फूल आदि की होली खिलाते हुए साथ-साथ चलेंगे।
विज्ञापन
शोभायात्रा एवं मंदिर प्रांगण की व्यवस्था के लिए जगदीश प्रसाद गोस्वामी एवं यशपाल गोस्वामी को नियुक्त किया गया है। बैठक में सुरेश अग्रवाल, मनमोहन सराफ, महेश गोयल, राकेश शर्मा, दिलीप पांडे, श्यामा चरण गोस्वामी, बिहारीलाल गोस्वामी, बीएल गुप्ता, रमनलाल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।