फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Swami Leelashah's birth anniversary celebrated with simplicity

मथुरा: सादगी से मनाई स्वामी लीलाशाह की जयंती

Wed, 07 Apr 2021 07:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Swami Leelashah's birth anniversary celebrated with simplicity
मथुरा। सिंधी समुदाय के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरु स्वामी लीलाशाह महाराज की 141वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि गाइडलाइन का पालन करते हुए हर वर्ष नगर में निकलने वाली संकीर्तन यात्रा और कार्यक्रम रद्द होने के कारण स्वामी लीलाशाह जयंती सूक्ष्म रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में स्वामी लीलाशाह की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। पंडित मोहन लाल महाराज ने आरती कराई।
पंचायत अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने स्वामी लीलाशाह जी महाराज के प्रेरक प्रसंग सुनाए। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि स्वामी लीलाशाह वेद विद्या और सनातन धर्म के उच्च ज्ञाता थे, वह समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा लुप्त होते धार्मिक संस्कारों से काफी दुखी थे। उपाध्यक्ष तुलसी दास गंगवानी ने बताया कि स्वामी जी ने जहां समाज को आध्यात्मिक संदेश दिया, वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सबको जागृत किया।
विज्ञापन

सिंधी धर्मशाला के साथ ही शहर के अनेक सिंधी परिवारों ने अपने घर के सदस्यों के साथ ही मिलकर आरती और प्रार्थना की। वसंत मंगलानी, जीवतराम चंदानी, गुरुमुखदास गंगवानी, झामनदास नाथानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र लालवानी, लीलाराम लखवानी, दौलतराम, एलआर खत्री, सुरेश मनसुखानी, हरिश चावला, परषोत्तम भाटिया, भगवानदास बेबू ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed