फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Survey team will collect more facts related to Bihariji Corridor

मथुरा: बिहारीजी कॉरिडोर से जुडे़ और तथ्य जुटाएगी सर्वे टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Survey team will collect more facts related to Bihariji Corridor
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित कॉरिडोर से जुड़ी संपत्तियों का मूल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी और निबंधक स्टांप ने अपनी दरों की सूची नगर आयुक्त को उपलब्ध करा दी है। रविवार को एक बार फिर राजस्व और नगर निगम के कर्मचारी वृंदावन पहुंचकर चिन्हांकन प्रक्रिया में अधूरे रह गए कुछ और तथ्याें को जुटाएंगे। इस दौरान आठ सदस्यीय टीम से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बिहारीजी कॉरिडोर से जुडे़ सर्वे पर शनिवार को संबंधित अधिकारियों ने मंत्रणा की। इसमें कॉरिडोर क्षेत्र का हिस्सा बन रहे चार मंदिरों की सार्वजनिकता और प्राचीनता का विचार किया गया। इसके अलावा सर्वे की अन्य बिंदुओं पर भी मंथन हुआ। इसमें अनेक भवनों के अभी भी कुछ बिंदु अधूरे पाए गए, जिसमें भवनों से जुडे़ लोगों के स्वामित्व, किराएदार सहित उनका निजी रिकार्ड की जानकारी भी शामिल रही।
विज्ञापन

यह तय किया गया कि इस अधूरी जानकारी को पूरा करने के लिए रविवार को एक बार फिर नगर निगम और राजस्व कर्मियों की सर्वे टीम वृंदावन जाएंगी। यहां संबंधित डाटा को जुटाते हुए शाम को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही नगर आयुक्त को इस क्षेत्र में संबंधित भूमि और भवनों के सर्किल रेट की सूची भी उपलब्ध कराई गई। पीडब्ल्यूडी ने भी प्रस्तावित क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के भवनों की दरों की सूची उपलब्ध कराई गई। दोनों सूची के आधार पर रविवार को सर्वे पूर्ण होने के बाद संपत्ति का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि अभी एक-दो दिन सर्वे के बाद संपत्ति के मूल्यांकन में लगेंगे। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ३२२ भवनों का चिन्हांकन किए जाने के बाद मूल्यांकन शुरू किया गया है। कुछ बिंदु की जानकारी अभी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed